गिरडीह, अप्रैल 10 -- तिसरी। तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बड़े भाई को भी चोट लगने की बात बताई जा रही है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि गुमगी गांव के निवासी विनोद यादव और इनके बड़े भाई विमल यादव जमीन विवाद को लेकर आमने सामने हो गए और देखते ही देखते दोनों भाइयों के बीच में जमकर झगड़ा होने लगा और दोनों भाई एक दूसरे पर लाठी डंडे से वार करने लगे। इस लड़ाई में छोटे भाई विनोद यादव का सिर फट गया और शरीर में भी कई जगह लाठियों से चोट लगी। विनोद यादव का सिर फटने से काफी रक्त स्राव हो रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा बीच बचाव करने पर झगड़ा शांत हुआ। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायल विनोद यादव को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ...