गाजीपुर, मई 28 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र के सोनवल गांव में जमीन के हिस्सेदारी को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद हिंसक हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में लालबहादुर राजभर, मनोहर राजभर, शंकर राजभर, गोविंद राजभर तथा भागमनी देवी शामिल हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार में काफी दिनों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। इस संबंध में थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। मामले में तहरीर...