बगहा, जून 4 -- मनुआपुल,एक संवाददाता। सिरिसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ अहिर टोली गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पटिदारो के बीच लाठी डंडे से जमकर मारपीट हो गई । जिसमें में ,मुन्ना यादव की पत्नी रिंकी कुमारी एवं उसकी बहन सहित दो अन्य चोटिल हो गए।घायल सभी जीएमसीएच बेतिया में इलाजरत है । सिरसिया थाने की पुलिस ने त्वतरित करवाई करते हुए घटना स्थल से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है । देवराज यादव एवं घनराज यादव दोनों भाई के बीच विगत कुछ दिनों से जमीन को विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों में बकझोक होते होते मारपीट हो गई । मारपीट में दो महिला सहित चार अन्य घायल हो गए । देवराज यादव की शिकायत पर सिरसिया थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए पांच को आरोपी बनाया है। सिरसिया थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया , गरभुआ गांव निवासी धनराज यादव, सुदामा यादव, व मनोज य...