गोरखपुर, जून 29 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चौमुखा के शास्त्री नगर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 19 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष की गीता ने घर में घुसकर मारपीट, बेटी के साथ अभद्रता और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के पारसनाथ ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला, जातिसूचक शब्द कहने, पैर फ्रैक्चर करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में मारपीट, आठ के खिलाफ मुकदमा यह भी पढ़ें- Begusarai News भूमि विवाद में मारपीट, 11 नामजद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...