जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट
गोरखपुर, मई 23 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर गांव में शनिवार को जमीन विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष के संदु ने आरोप लगाया कि गब्बर शाही व अन्य लोग जेसीबी और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे तथा नवनिर्मित कमरा गिराकर महिलाओं से मारपीट की। वहीं गब्बर शाही ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वह अपने खेत से अतिक्रमण हटवा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.