गोरखपुर, मई 29 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के बाथ बुजुर्ग गांव में जमीन विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के जितेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रात करीब आठ बजे गांव के राहुल सिंह, पियूष सिंह, बैजनाथ सिंह, अमरनाथ सिंह, अशोक सिंह उर्फ बब्लू, ऋषिकेश सिंह तथा राजनीश सिंह उनके दरवाजे पर पहुंचे और जमीन के चल रहे मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा और पाइप से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- खेत पर पानी लगाते समय मारपीट, 10 पर मुकदमा बीच-बचाव करने पहुंचे उनके चचेरे भाई अरविंद सिंह और रायवेंद्र सिंह को भी मारपीट कर घायल कर दिय...