जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 10 घायल
बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 10 घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कसार थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में विवादित जमीन पर खुंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मापीट हुई। घटना में एक पक्ष से जयराम राउत सहित पांच लोग तो दूसरे पक्ष से नीतीश राउत सहित पांच लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल जयराम राउत को पावापुरी रेफर किया गया है। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जाता है कि एक पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर कब्ज करने के लिए खुंटा गाड़ा जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गये। इस संबंध में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.