शाहजहांपुर, मार्च 25 -- कलान। जमीन विवाद को लेकर दाे पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले।दोनों पक्षों के कई लोगों चुटैले हो गए है।मामला दो पक्षों का होने के कारण पुलिस के हाथपांव फूल गए।घटना की सूचना पुलिस ने आनन फानन में उच्चाधिकारियों को दी।उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कई थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची।जिसके बाद पुलिस ने बमुश्किल स्थिति पर काबू पाया।पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले में दोनों पक्षों के छह-छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कलान के इलाके के नौगवां मुबारिकपुर में जमीन विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के मरबूब दूसरे पक्ष के आर्येन्द्र के बीच वाद विवाद हो गया।बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी, डंडे व ईंट पत्थर चल गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के दौरान फायरिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.