दुमका, दिसम्बर 11 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र के खसिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना घर की छज्जा हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में एक पक्ष द्वारा घर का छज्जा पड़ोसी की जमीन की ओर निकाले जाने का विरोध किया गया था। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में लाठी-डंडों से मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए, जिनमें दो का सर फटा हुआ है। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से हंसडीहा थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष की ओर से पूनम देवी, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से हरिनारायण महतो ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुल...