समस्तीपुर, मई 5 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोनहर नवादा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच सोमवार की शाम हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव निवासी मो. ओबेस के पुत्र मो. एजाज और मो. वसीर के पुत्र मो. जैश के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- मठिला में जमीन विवाद में मारपीट, चार गिरफ्तार दोनों पर एक-दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में मुफस्सिल था...