गोपालगंज, मार्च 6 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह भू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में बंगरा पंचायत की सरपंच मीना देवी समेत दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। जिसमें एक पक्ष से बंगरा पंचायत की सरपंच मीना देवी और उनके पति शंभूनाथ ठाकुर घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के दहारी ठाकुर, संजय कुमार ठाकुर और सुदर्शन ठाकुर को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर यह घट...