गुमला, अप्रैल 17 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के करमटोली निवासी प्रवीण संजय तिर्की ने अपने भतीजे अनुराग तिर्की के खिलाफ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में प्रवीण संजय तिर्की ने बताया कि वे वर्तमान में देवघर में सहायक उपनिरीक्षक (सअनि) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि चार अप्रैल को गुमला में जमीन विवाद को लेकर उनके भतीजे अनुराग तिर्की ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चला। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- अमरी में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तीन घायल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.