जमीन विवाद में दबंगों पर हमला करने का आरोप
बुलंदशहर, मई 29 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम ऐमनपुर में एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित हो रही जमीन के हिस्से को लेकर दबंगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गांव के ही एक दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक परिवार पर धारदार हथियारों और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित महिला ने कोतवाली देहात प्रभारी को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। ग्राम ऐमनपुर निवासी शिल्पी पत्नी करनवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को गांव का ही दबंग हाथ में धारदार हथियार लहराते हुए उनके घर के बाहर आया और अभद्र गालियां देने लगा। यह भी पढ़ें- महिला का बाल पकड़कर खींचा, घसीटते हुए पीटा उस वक्त शिल्पी और उनके पति छत पर कपड़े सुखा रहे थे। शोर सुनकर जैसे ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.