जमीन विवाद में दबंगों ने पड़ोसी के घर पर चढ़ाई कर किया तोड़फोड़
जमुई, जून 23 -- सोनो। निज संवाददाता जमीनी विवाद में पड़ोसियों द्वारा घर पर चढ़ाई कर तोड़फोड़ करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आई तथा पीड़ित के शिकायत के आलोक में 11 लोगों को आरोपित करते हुए थाना में मामला दर्ज की गई है। घटना चरकापत्थर थाना क्षेत्र के पंजिया गांव की बताई जा रही है। जहां जमीन विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक परिवार के घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस के कुछ लोग खंती और डंडा लेकर घर पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पीड़ित गजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम विवादित जमीन को लेकर पड़ोस के लोग अचानक उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने घर के बाहर बनी चहारदीवारी और बाथरूम को तोड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर भी वे नहीं रुके और बाद म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.