रांची, मार्च 14 -- मांडर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के कारण मलती-हेसल घुघरी मुख्य पथ पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा है। इससे आसपास के कई गांवों के लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। रास्ता बंद होने से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी हो रही है। बताया जाता है कि एनएच-75 से मलती होते हुए हेसल घुघरी, चोरया, तरंगा समेत कई गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क को एक पक्ष के लोगों ने बुधवार शाम घुघरी मोड़ के पास ईंट लगाकर बंद कर दिया। इसके कारण इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को अब वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। रास्ता बंद करनेवालों ने कहा: पहले जहां सड़क थी, वहां दूसरे पक्ष द्वारा चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है और सड़क को उनकी निजी जमीन की ओर मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के ...