एटा, मई 7 -- भूमि विवाद के चलते अपने ही पिता को धमकाने तमंचा लेकर बेटा पहुंच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। युवक के कब्जे से पुलिस ने तमंचा और छह कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। मामला बुधवार का है। बताया जा रहा हैकि डायल-112 पुलिस को सूचना मिली कि गांव नगला सर्द में एक युवक अवैध तमंचा लेकर पहुंचा है और गांव वालों ने उसे पकड़ रखा है। सूचना मिलते ही एसआई पंकज मणि गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कमलेश पुत्र जय सिंह निवासी नगला सर्द को पकड़ रखा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, जेब से छह कारतूस बरामद किए। पूछताछ में सामने आया कि परिवार में भूमि के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते कमलेश अपने पिता जय सिंह को धमकाने तमंचा लेकर पहुंचा था। घटना...