गोरखपुर, मार्च 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चिलुआताल इलाके के जंगल बहादुर अली टोला शेखपुरवा में जमीन विवाद के बीच ही पेड़ काटने को लेकर मारपीट हो गई। आरोपियों ने एक शख्स पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान शेखपुरवा निवासी जाकिर हुसैन, उनके भाई आशिक, दानिश खान, उनके भाई अरबाज खान व सलमान खान के रूप में हुई। पीड़ित जीशान ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है। इसी जमीन पर एक पेड़ को काटने को लेकर मंगलवार को आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बुधवार को पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्त...