लातेहार, जून 13 -- लातेहार, संवाददाता। जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अत्यंत सुदूरवर्ती गांव पोतमाडीह गांव में जमीन विवाद के एक मामले में छोटे भाई पोलीकार्प बेक ने अपने बड़े भाई कामिल बेक की हत्या टांगी से मारकर कर दी।वही अपनी भाभी और भतीजा को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद आरोपी फरार है। महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार महुआडांड़ थाना क्षेत्र के पोटकाडीह के रहने वाले दो भाई पॉलीकार्प बेक और कामिल बेक के बीच पिछले कुछ दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और झगड़ा होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि पोलीकार्प ने टांगी से अपने बड़े भाई पर हमल...