दरभंगा, जून 2 -- संजय लाला,दरभंगा। अलीनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान चाकूबाजी में घायल किशोर को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया। उसे बेहतर इलाज के लिए बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल से डीएमसीएच रेफर किया गया था। घायल मंसूर आलम का पुत्र अंबर इमाम (16) बताया जाता है। डीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है। घायल के बड़े भाई मो. अलीशान ने बताया कि पड़ोसी कमरे आलम से पुश्तैनी जमीन का विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को वो विवादित जमीन पर नींव डाल रहा था। यह भी पढ़ें- बांका : आम तोड़ने के विवाद में व्यक्ति की पिटाई, जख्मी इसे लेकर डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर निर्माण कार्य बंद कर दिया। पुलिस के जाते ही कमरे आलम कई अन्य के साथ मिलकर उनके घर पर रो...