जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, चार पर मुकदमा
औरैया, मई 26 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अटसू कस्बे में जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अटसू कस्बे के मोहल्ला श्रीनगर निवासी करिश्मा पत्नी अरुण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 17 मई को मोहल्ले के ही राधेश्याम और उनके पुत्र पीयूष, मयंक व मनीष जमीन विवाद को लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.