गिरडीह, मई 4 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के बदडीहा गांव में शनिवार शाम जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। मामूली रुप से चोटिल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि द्वितीय पक्ष ने प्रथम पक्ष को बातचीत के बहाने विवादित जमीन पर बुलाया। जैसे ही प्रथम पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में खूनी संघर्ष : बदड़ीहा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 12 लोग घायल प्रथम पक्ष के संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि वे अपने परिवार के...