जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, अधेड़ गंभीर रूप से घायल
साहिबगंज, जून 5 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर गांव स्थित रहीमहाजी टोला में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। रहीम हाजी टोला के मन्नान शेख(55) के परिजनों का आरोप है कि उनका अपने भाई व भतीजों के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घायल ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उनके एक भतीजे ने कुदाल से सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में हिंसक झड़प, अधेड़ गंभीर अनुमंडल अस्पताल के डॉ. सादिक अंसारी ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। यह भी पढ़ें- सुपौल : जमीन विवाद मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.