औरंगाबाद, अप्रैल 19 -- रफीगंज थाना क्षेत्र के खरोखर गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें 60 वर्षीय कौशल सिंह और 35 वर्षीय अर्जुन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कौशल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका हार्वेस्टर गरवा गांव में काम कर रहा था और वह वहां से लौट रहे थे, तभी गांव के पास पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट की। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो घायल उन्होंने अर्जुन सिंह, पंकज सिंह, बालबचन सिंह, संतोष सिंह, कलेक्टर सिंह, बृजमोहन सिंह और केदार सिंह पर कपड...