देवघर, जून 8 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढ़िया गांव में जमीन विवाद को लेकर तनाव गहरा गया है। गांव के एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी खतियानी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे लोगों ने न सिर्फ घेराबंदी की, बल्कि विरोध करने पर उस पर और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला भी किया। आरोपियों ने हॉकी स्टिक, लोहे की रॉड तथा ईंट-पत्थर से हमला कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में महिला से मारपीट, निर्वस्त्र करने की कोशिश का आरोपजमीन विवाद का कारण प्राप्त जानकारी के अनुसार चितोलोढ़िया गांव निवासी सुमित कुमार दास ने कुंडा थाना में दिए आवेदन में बताया है कि मौजा चितोलोढिया स्थित जामाबंदी संख्या-130, दाग संख्या-776 की 11 डिसमिल जमीन उनके पूर्वजों की खति...