दरभंगा, मार्च 9 -- घनश्यामपुर, । थाना क्षेत्र की कोर्थु पश्चिमी पंचायत के कोर्थु गांव में जमीन विवाद को लेकर आधा दर्जन से अधिक हरे पेड़ों को काटने और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी राम बिनोद ठाकुर और अनिल ठाकुर ने घनश्यामपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ितों ने अपने आवेदन में कहा है कि जमीन उनके पिता कमल किशोर ठाकुर एवं स्व जयगोविंद ठाकुर के नाम दर्ज है। उनका कहना है कि उक्त जमीन उनके पूर्वजों द्वारा वर्ष 1907 में खरीदी गई थी और वर्तमान सर्वे में भी यह जमीन उनके परिवार के नाम से दर्ज है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गांव के ही अर्जुन सदा, बिंदेश्वर सदा और सुरेंद्र सदा सहित कुछ अन्य लोग इस जमीन पर जबरन अधिकार जताते रहते हैं। पीड़ितों के अनुसार, आरोपी पहले भी कई बार जमीन पर आकर पेड़-पौधों को नुकसा...