जहानाबाद, अप्रैल 19 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के फिदा हुसैन रोड में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर खलील अंसारी पर जानलेवा हमला किया गया। उन्हें धारदार हथियार से मारकर जख्मी कर दिया गया। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। सूचना पाकर जिला कांग्रेस कमेटी के कई कार्यकर्ता रविवार को सदर अस्पताल में पहुंचकर जख्मी कांग्रेस नेता का हाल जाना। जिला कांग्रेस के नेताओं ने घटना की निन्दा करते हुए जिला प्रशासन से इसके लिए दोषी व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग की है। बताया कि पुराने जमीन के विवाद में आठ - दस व्यक्तियों ने उनपर हमला किया जिसमे वे गंभीर रूप से घायल गये। सदर अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो संजीव कुमार, पूर्व अध्यक्ष इश्तियाक आजम, प्रो भूषण ...