कटिहार, जून 27 -- मनसाही, एक संवाददाता जमीन विवाद में एक पक्ष के आरोपियों ने दूसरे पक्ष के घर व दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस टीम समय पर नहीं पहुंची। घटना के बाद पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जानकारी के मुताबिक मनसाही थाना क्षेत्र के चकमन गांव में वर्षों से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के जमीन पर बने घर एवं दुकान को तोड़कर ना सिर्फ हटा दिया बल्कि जमीन पर भी कब्जा कर लिया। घटना को लेकर आगजनी कर कुछ देर के लिए सड़क भी जाम किया गया। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में आरोपियों ने दूसरे पक्ष का घर व दुकान उजाड़ा हालांकि इस तोड़ फोड़ के दौरान ना तो पुलिस की 112 की टीम दिखी और ना ही तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित मनसाही थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच पाई...