पूर्णिया, फरवरी 6 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।अकबरपुर थाना क्षेत्र के नकटापार सोढ़न बहियार में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा अवैध हथियार लहराते हुए दूसरे पक्ष को खदेड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में अवैध हथियार लेकर दूसरे पक्ष को धमकाते हुए खेत से खदेड़ रहा है। वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। अकबरपुर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच करते हुए हथियार लहराने वाले युवक की पहचान कर ली है। इस संबंध में अकबरपुर थाना के अवर निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान सोढ़न निवासी रूपन मंडल के पुत्र संजय मंडल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.