कन्नौज, अप्रैल 7 -- अमोलर गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद मामले में घायल पक्ष की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र के अमोलर निवासी फिरोज अहमद पुत्र इब्राहिम की तहरीर पर पुलिस ने सब्बाल पुत्र नौसे, असीम पुत्र खुर्शीद, शकीला पत्नी अबरार और अबरार पुत्र खुर्शीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गुरुवार को सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ था, जिसमें ईंट-पत्थर चलने से फिरोज अहमद और शकीला घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की थी। घायल फिरोज अहमद की हालत गंभीर होने पर उन्हें सामुदायि...