जमीन विवाद पर दो पक्ष में टकराव, पुलिस ने किया समझौते का प्रयास
गुमला, मार्च 31 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के डीएसपी रोड स्थित केदान बगान में जमीन विवाद का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर मंगलवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया। पुलिस ने मामले में डुमरडीह निवासी रितेश लाल व अन्य और शिकायतकर्ता अमित पोद्दार को थाना बुला कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार विवादित जमीन पर बाउंड्री और गेट का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एक पक्ष के रितेश लाल का कहना है कि उक्त जमीन उनके परिजनों द्वारा खरीदी गई है और वे उसी पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष के अमित पोद्दार का आरोप है कि जमीन के पिछले हिस्से पर उनकी मालकियत है,जबकि सामने वाले हिस्से में जबरन कब्जा कर बाउंड्री की जा रही है।फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.