हाजीपुर, मार्च 17 -- भगवानपुर,संवाद सूत्र। भगवानपुर थाना क्षेत्र के करहरी गांव में मंगलवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में बीरचंद्र राय पिता मोहन राय का सिर फट गया। जबकि बीच बचाव करने आये भाई तरुण कुमार के साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच आरोपी रामपुकार राय और उनके पुत्र रमन कुमार उर्फ रिंकू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में घायल विरचंद्र राय के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। दर्ज मामले में कहा गया है की मंगलवार की सुबह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी गांव के ही रमन कुमार उर्फ रिंकु कुमार पिता रामपुकार राय एवं रामपुकार राय पिता धनखी राय आदि एकजुट होकर आये और जान मारने की नियत से रमन कुमार और रामपुकार राय दोनों अपने हाथ में लिए फरसा से सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे मेरा सिर काफी फट गया। उसके बाद मैं...