गिरडीह, फरवरी 9 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुरहा गांव में रविवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें इसी गांव के निवासी कारु यादव (35 वर्ष) घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गये। जहां चिकित्सक के द्वारा उसका उपचार किया गया। इस संबंध में पीड़ित कारु यादव ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने जमीन में मकान बनाने के लिए मजदूरों से काम करवा रहा था। इसी दौरान गांव के ही गुड्डू साव सहित अन्य लोगों ने हरवे हथियार से अचानक हमला कर मारपीट करने लगे। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि घटना की सूचना देवरी थाना पुलिस को दे दी गई है। इस संबंध में देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि मामले में एक पक्ष द्वारा आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर मामले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.