खगडि़या, मई 1 -- बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष के आवेदन पर गुरुवार को राजेंद्र सिंह एवं उनके परिजनों पर मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को जमीन खाली करने को लेकर उत्पन्न विवाद में कैंजरी पंचायत के गवास विंदटोली निवासी एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए थे, जिसमें बमबम सिंह, रश्मि देवी एवं प्रिया कुमारी घायल हो गई थी। इस संबंध में पीड़ित रश्मि देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल देने की शिकायत की थी। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट,चार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...