पूर्णिया, मई 16 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र के अंडीटोल गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में चार महिलाएं सहित सात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। दो व्यक्तियों को बंधक बनाकर गला काटने का प्रयास किया जा रहा था। दोनों व्यक्तियों को छुड़ाने के क्रम में महिलाओं एवं असामाजिक लोगों द्वारा थाना टीम के साथ झड़प हुई, जिसमें कर्मियों को हल्की चोटें व खरोंच आई है। दोनों व्यक्तियों की जान बचाने के क्रम में ले जाते समय गश्ती वाहन को पीछे से लाठी से मारा गया, जिसमें गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है। सूचना मिलने पर पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत स्वयं घटनास्थल पर पहुंची। एसपी ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 7:30 बजे धमदाहा थाना को सूचना मिली कि आदिवासी टोला अंडी टोल में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। थाना की टीम घट...