गिरडीह, अप्रैल 18 -- देवरी, प्रतिनिधि। गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर देवरी अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी के नेतृत्व में अंचल के हरिरायडीह गांव में शुक्रवार को तीन पक्षों में चल रहे जमीन विवाद मामले की जांच पड़ताल मामले पर सुनवाई की गयी। इस संबन्ध में बताया गया कि गिरिडीह न्यायालय के टाइटल सूट संख्या 51/2007 के तहत गांव के युगल हाजरा, चुरामन हाजरा एवं अझोला देवी के बीच वाद चल रहा है। जिसमें हरिरायडीह एवं कोयनडीह मौजा के सभी खाता व प्लॉट के कुल रकवा सात एकड़ भूमि पर तीनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाने से वाद लंबित है। मामले में उपायुक्त के निर्देश पर देवरी के सीओ एसएल मांझी, राजस्व कर्मचारी गौतम कुमार, अंचल अमीन सुमित कुमार तथा आम ग्रामीणों के बीच शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- एसडीएम के आदेश की अवहेलना का आरोप, सर...