सोनभद्र, दिसम्बर 18 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दुद्धी कोतवाली के डूमरडीहा निवासी जमुना प्रसाद मिश्र ने जमीन विवाद को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि संयुक्त खाते की जमीन का बंटवारा किए बिना ही सड़क के किनारे की जमीन का चौहद्दी दिखा कर जमीन बेच दी गई। सभी खातों में हिस्सेदारी के बजाय एक निश्चित जगह की जमीन पर कब्जा की कोशिश हो रही है। जांच की मांग करते हुए पीड़ित ने राजस्व विभाग पर भी सवाल उठाया है कि बैनामा के बाद दाखिल खारिज भी किया गया, जिसकी जांच होनी चाहिए। इसी तरह फरीपान में सोनारू और राम गुलाम ने जाति लोहार से बदल कर अहीर बता और लिखित रूप ने फर्जी तरीके से जमीन बैनामा करा दिया और आपत्ति के बाद भी राजस्व विभाग ने जमीन को खारिज दाखिल कर दिया। इसमें भी चौहदी सड़क किनारे दिखा दी गई, जिसमें ...