पूर्णिया, अप्रैल 26 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र के बोचगांव पंचायत के लछनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हिंसक घटना में एक महिला फरजाना खातून सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में फरजाना खातून, मो. सद्दाम, मो. इजराइल और मो. एहतसाम शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता फरजाना खातून ने जलालगढ़ थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार 22 अप्रैल 2026 की शाम करीब 8 बजे कुछ लोग अचानक उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में दाखिल होकर फरजाना खातून के साथ मारपीट की। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और अन्य लोगों को उकसाते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी पर मुकदमा इस दौरान जान से मारने की धमकी...