खगडि़या, मार्च 26 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि सदर प्रखंड के खुतुपुर गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर मारपीट में मां बेटा घायल हो गए। जिसकी पहचान सदर प्रखंड के खुतुपुर गांव निवासी तारो खातुन बेटा मो. बरकत के रूप में की गई। घायल ने बताया कि विते कुछ दिनों से पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा था। जिसको लेकर पड़ोसी आकर लड़ने लगा। विरोध पर बेटा के साथ मारपीट करने लगा। जब बीच बचाव करने आए तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...