दुमका, अप्रैल 17 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट बस्ती के उपेन्द्र शर्मा की पत्नी रुबी देवी ने इसी गांव के पवन शर्मा, विरेन शर्मा, रघुवीर शर्मा, सुखदेव शर्मा, सहेली देवी, रीना देवी‌ एवं बनारसी देवी पर जमीन संबंधी विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए घर में घुसकर लाठी डंटा से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करायी है। बतायी है कि बीते 08 अप्रैल को रात्रि वह घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान उक्त आरोपी पूर्व का जमीन विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर उक्त आरोपीयों ने जान मारने के नियत से डंटा से मारपीट करने लगा। इस दौरान वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गयी तभी उसकी गोतनी और भतीजी बीच बचाव करने आयी तो उन सबके साथ भी मारपीट करने लगा। बताया है कि वह इलाज कराने बाहर चली गयी थी, इलाज कराकर आने के बाद 16 अप्रैल को थाना में ...