गिरडीह, मई 13 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के हिराहरी में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में 4 लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों का इलाज सीएचसी में किया गया। मामले में बिशनीटीकर निवासी बिशनी देवी ने कहा कि हिराहरी में हमलोगों की पुश्तैनी जमीन है। जिसका मापी भी अमीन के द्वारा करवाई गई थी। बाद में हमारे विपक्षी लोग वहां हल चला रहे थे। मना करने पर उक्त लोग चाकू और लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में मैं गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं प्रमिला देवी, ललिता देवी एवं रामदेव तुरी भी घायल हो गए। यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद में मारपीट, चार पर केस मामले को लेकर गावां थाना में आवेदन दिया गया है। यह भी पढ़ें- मुंगेर : जमीन पर खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में चार जख्मी, दो रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.