जमुई, अप्रैल 9 -- जमुई। नगर संवाददाता जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत केतरु नवादा गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी राजकुमार यादव ने गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित राजकुमार यादव ने अपने आवेदन में बताया कि उसके गोतिया नारायण यादव, सहदेव यादव, जमुना यादव, जानकी यादव एवं पारो यादव बिना जमीन का बंटवारा किए ही मकान निर्माण के लिए नींव खोद रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया और निर्माण कार्य जारी रखा। जिसकी लिखित शिकायत गिद्धौर थाना में की गई। वहीं राजकुमार यादव का आरोप है कि बीते 31 मार्च की शाम करीब 6 बजे सभी आरोपी एकजुट होकर लाठी डंडे और हथियार के साथ उसके घर पर चढ़ आए। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज करत...