सीतापुर, मई 3 -- सीतापुर, संवाददाता। सिधौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुलसीनगर में जमीन पर कब्जा करने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।, वहीं दूसरे पक्ष ने भी गंभीरत आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के तुलसीनगर निवासी गंगाराम पुत्र सुंदरलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नानी शिवप्यारी द्वारा उन्हें जमीन दान की गई थी। इस जगह पर विपक्षीगण पहले भी कब्जा करने का प्रयास कर चुके हैं। गंगाराम के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8:30 बजे जब वह अपनी उसी जमीन से मिट्टी उठा रहे थे, तभी मोहल्ले के ही कामता, उनकी पत्नी कामिनी और बेटे सचिन ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की सूचना मिलने पर जब गंगारा...