गाजीपुर, जनवरी 15 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की गई। इसको लेकर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। ग्राम बधुसराय निवासी शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने तहरीर में बताया कि 13 जनवरी 2026 को शाम करीब तीन बजे उनके जमीन से सटे विपक्षी अशोक पाण्डेय के पक्के मकान की दीवार तोड़कर जबरन उनकी जमीन की ओर दरवाजा लगाया जा रहा था। इसका विरोध करने पर अशोक पाण्डेय, उनके पुत्र यश पाण्डेय और शाहील पाण्डेय ने गाली गलौज देना शुरू कर दिया। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने लाठी डंडे सहित ईंट पत्थर से हमला कर दिया। हमले में उनके पिता त्रिलोकी नाथ पाण्डेय को गंभीर चोटें आई। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.