जमीन विवाद को लेकर मारपीट, झोपड़ी ध्वस्त करने का आरोप
कोडरमा, जून 17 -- चंदवारा। तिलैया डैम ओपी अन्तर्गत चरकीपहरी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प में मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में दोनों पक्ष के लोगों को घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार पहले पक्ष के चोलो पासवान ने बताया कि उनके चाचा ससुर चौकीदार दिनेश्वर दुसाद व उनके परिजनों द्वारा उनके इंदिरा आवास के बगल झोपड़ी को ध्वस्त कर दिया गया। घर के लिए बनाये जा रहे कॉलम को भी काट दिया गया। इस मामले को लेकर उनसे पूछताछ किया गया, उन लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। वहीं तिलैया डैम ओपी पुलिस ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। वहीं दूसरे पक्ष के दिनेश्वर दुसाद अपने ऊपर लगाये गये आरोप को बेबुनियाद बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.