जमीन विवाद को लेकर मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर, जून 24 -- बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर कला थाना क्षेत्र के बेलवा ठकुराई गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। उक्त मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में राजाराम यादव ने लिखा है कि मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे जमीन की पैमाइश को लेकर हुए विवाद में सुरेंद्र पुत्र रामललित, गुड़िया पत्नी रामललित, दुर्गावती पत्नी जोखन तथा नीलम पत्नी प्रकाश ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व ईंट से मारपीट की। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। तहरीर के आधार पर बेलहरकला पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.