हजारीबाग, मार्च 22 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधिकटकमसांडी थाना क्षेत्र के रेबर पंचायत के नौवाखाफ गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जहां जमीन हिस्सेदारी को लेकर बेटे , बहू ने मिलकर अपने ही पिता पर लाठी से हमला कर दिया। इस घटना में राजकुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नौवाखाप निवासी राजकुमार यादव को उनके बड़े बेटे गोपाल यादव और बहू खुश्बू देवी ने लाठी से मारकर उनका सिर फोड़ दिया। हमले के दौरान उनके पीठ पर भी लाठी के कई निशान उभर आए हैं। घायल अवस्था में राजकुमार यादव अपने छोटे बेटे कृष्णा यादव और पत्नी नेमियां देवी के साथ कटकमसांडी थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करायी । जिसके बाद पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए कटकमसांडी अस्पताल भेज दिया। सीएचसी कटकमसांड़ी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया , जहां उनके सिर में चार से प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.