जौनपुर, फरवरी 3 -- जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने युवक को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल। घायल युवक के पत्नी की तहरीर पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज। गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के करमदास पुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक को खेत मे लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के करमदास पुर गांव के वृष देव दूबे और मृत्युंजय दूबे के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविवार की देर शाम कृष्ण देव दूबे खेत के तरफ गया हुआ था उसी समय मृत्युंजय दूबे, शिवा दूबे तीन अन्य लोगो के साथ आ गए गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से पीटकर वृष देव दूबे (32) को गंभीर रूप से घायल कर दिए। युवक को मारने पीटने के बाद सभी फरार हो गए। ...