देवघर, फरवरी 3 -- देवघर, प्रतिनिधि।मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटवन गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई । जिसमें दोनों पक्ष के एक-एक लोग जख्मी हो गए । घटना के बाद दोनों पक्ष के पीड़िताओं ने मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाल कराने के बाद थाना में आवेदन देकर दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया । जिसमें पीड़ित सोहागी देवी ने गांव के नीलांबर यादव, दिगंबर यादव, सूगा महतो, योगेंद्र यादव, देवता यादव, मितन यादव, तुलसी यादव, विमली देवी, रुक्मणी देवी को आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष के विमली देवी नामक महिला ने भी प्रथम पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें हरि किशोर यादव, शंकर यादव, संतोष यादव, जामुन यादव, रिंकी देवी को आरोपी बनाया है। पुलिस ने दोनों के आवेदन की जांच कर काउंटर प्राथमिकी दर्ज क...