गिरडीह, मई 17 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में दोनों ओर से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में फायरिंग किए जाने की भी खबर है। इस हंगामे के दौरान दो मोटरसाइकिलों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रथम पक्ष के खांडीडीह निवासी आशीष यादव ने आरोप लगाया कि मैं अपने नवनिर्मित मकान में ढलाई हेतु सेंटरिंग करा रहा था। इस दौरान नायकडीह गांव निवासी राजकुमार राय व उनके परिवार जनों के द्वारा लाठीचार्ज कर दिया गया। जब तक हम कुछ कर सकते आरोपी लोग हवाई फायरिंग करने लगे। यह भी पढ़ें- जमीन पर दो पक्षों की दावेदारी, पूर्व में जानलेवा हमला करने का मामला हो चुका है दर्ज जिससे मेरा एक मजदूर आंशिक रूप से जख्मी हो गया। हो हल्ला सुनकर मेरी चाची मंजू देवी जो व...