मुंगेर, मई 14 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बड़की हथिया गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट की घटना के बाद एक पक्ष की ओर से हवेली खड़गपुर थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर कुल 10 व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज किया गया। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बड़की हथिया गांव में हुए मारपीट मामले में एक पक्ष से देवनंदन साह की ओर से आवेदन दिया गया था। जिसमें बड़की हथिया गांव के ही 10 व्यक्ति को नामजद किया गया है। वहीं आवेदन के आधार पर 10 व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...